गुजरात के वडोदरा की MS (महाराजा सयाजीराव) यूनिवर्सिटी की एक छात्रा के डांस वीडियो को कॉन्ग्रेस और NSUI ने ‘अभद्र’ बताकर मुद्दा बना दिया, जिससे बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। अब छात्रा ने रोते हुए अपना पक्ष रखा और कहा कि उसने सिर्फ साड़ी पहनकर सामान्य डांस किया था, लेकिन राजनीति के लिए उसे फँसाया जा रहा है। छात्रा ने कॉन्ग्रेस IT सेल पर उसे मानसिक तौर पर परेशान करने और उसकी अनुमति के बिना Video वायरल कर बदनाम करने का गंभीर आरोप लगाया है।
छात्रा ने दी सफाई: ‘सिर्फ साड़ी पहनकर किया था डांस’
छात्रा का कहना है कि उसने साधारण साड़ी पहनकर सिर्फ एक बॉलीवुड गाने पर डांस किया था, जिसे बेवजह इतना बड़ा मुद्दा बना दिया गया जैसे उसने कोई बहुत बड़ा अपराध कर दिया हो। छात्रा ने माना कि शायद गाने का चुनाव गलत रहा होगा और उसके लिए माफी भी माँगी, लेकिन उसने सवाल उठाया कि क्या पहली बार किसी लड़की ने स्टेज पर डांस किया है जिसे लेकर इतना तमाशा बनाया जा रहा है।
Shame on Congress and Congress IT Cell
— Right Singh (@rightwingchora) April 13, 2026
This is the same girl who danced in saree in ABVP event and Congress IT cell vultures started running behind this girl ,
These vultures should be punished!
pic.twitter.com/EKeUPEiy5u
छात्रा ने कॉन्ग्रेस और NSUI पर आरोप लगाया है कि वे अपनी राजनीति चमकाने के लिए एक आम लड़की को मोहरा बना रहे हैं। छात्रा ने कहा कि उसकी इजाजत के बिना Video फैलाकर उसे मानसिक रूप से परेशान किया गया।
आवाज दबाने का आरोप
छात्रा ने NSUI पर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक तरफ ये महिला सशक्तिकरण की बात करते हैं और दूसरी तरफ जब एक लड़की अपना पक्ष रखती है, तो डर के मारे उसकी आईडी सस्पेंड करवा देते हैं।
ÑSUI** https://t.co/tZ9jY9bgLb
— Atulkrishan (@iAtulKrishan1) April 13, 2026
पत्रकार हर्ष वर्धन त्रिपाठी सहित कई सोशल मीडिया यूजर्स ने छात्रा का समर्थन किया है। उन्होंने कॉन्ग्रेस के इस अभियान को घटिया और शर्मनाक बताते हुए कहा कि ABVP को निशाने पर लेने के लिए एक बेगुनाह छात्रा की गरिमा को ठेस पहुँचाई गई है।

