कर्नाटक के हुबली में लव जिहाद और यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। शुक्रवार (3 अप्रैल 2026) को राजनगर इलाके में पीड़ित हिंदू युवती के परिजनों और कुछ हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जिम ट्रेनर समीर मुल्ला के घर पहुँचे। स्थानीय लोगों द्वारा समीर की पिटाई किए जाने के बाद उसे ओल्ड हुबली थाने की पुलिस के हवाले कर दिया गया।
In Hubballi, Karnataka, gym trainer Sameer Mulla groomed and tortured a Hindu girl after trapping her in the name of "love."
— ಸನಾತನ (सनातन) (@sanatan_kannada) April 3, 2026
Local men confronted the accused, gave him a solid thrashing, and handed him over to the police.
Well done, citizens! Time to protect our daughters.… pic.twitter.com/7wjp16ehMQ
युवती के परिवार का आरोप है कि समीर ने लव जिहाद के तहत उनकी बेटी को अपने जाल में फँसाया, उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसका अश्लील वीडियो बनाया और उसके साथ यौन उत्पीड़न किया। परिजनों का यह भी कहना है कि समीर के रिश्तेदारों ने विकास नगर स्थित उनके घर पर पहुँचकर धमकी दी और मारपीट की।
युवती ने भी समीर पर नशीला पदार्थ देकर वीडियो बनाने और दुष्कर्म करने और अन्य लड़कियों के साथ भी ऐसा करने के आरोप लगाए हैं। युवती ने विद्यानगर पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए हुबली पुलिस कमिश्नर एन शशि कुमार ने दोनों पक्षों से जानकारी जुटाई है और शिकायत के आधार पर व्यापक जाँच की बात कही है।
उन्होंने बताया कि समीर को मामूली चोटें आई हैं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जाँच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

