हरिद्वार के मंदिर में घुसकर मुस्लिम शख्स ने की तोड़फोड़, शिवलिंग भी किया खंडित: ग्रामीणों ने पकड़कर पीटा, तनावपूर्ण हालात के बीच इलाके में पुलिस तैनात

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ भगवानपुर थाना क्षेत्र स्थित मोहितपुर गाँव में शनिवार (27 दिसंबर 2025) को गाँव के एक मंदिर में घुसकर वहाँ स्थापित शिवलिंग को खंडित किए गया है जिसके बाद इलाके में तनाव फैल गया है।

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुँच गए और आरोपित को पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। सुबह होते-होते यह खबर पूरे गाँव में फैल गई जिसके बाद लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की माँग की।

सूचना मिलने पर भगवानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुँची और हालात को काबू में करने का प्रयास किया गया। पुलिस ने आरोपित को अपनी हिरासत में लेकर थाने पहुँचाया। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और गाँव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपित की मानसिक हालत ठीक नहीं है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि एक दिन पहले शुक्रवार को गाँव में इज्तमा का आयोजन हुआ था। इसमें बड़ी संख्या में बाहरी और आसपास के क्षेत्रों से मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए थे। पुलिस इस पहलू को भी ध्यान में रखते हुए मामले की जाँच कर रही है और घटना के सभी पहलुओं की छानबीन की जा रही है।