इजरायल के हमलों में लेबनान के बेरूत में हिजबुल्लाह की संसदीय शाखा के प्रमुख मोहम्मद राद की हत्या हो गई। सोमवार (02 मार्च 2026) को इजरायल ने हिजबुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाकर हमला किया, जिसमें मोहम्मद राद भी मारा गया। इसी के साथ इजरायली हमलों से लेबनान में 31 लोगों की मौत और 149 लोग घायल हो चुके हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मोहम्मद राद दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के बचे हुए कमांडरों में से एक था। उसे हसन नसरल्लाह ने कई बार अपना निजी प्रवक्ता नियुक्त किया था, जो खुद भी इजरायली हमले में मारा गया है। इसके अलावा भी इजरायली सेना (IDF) ने हिजबुल्लाह के कई लड़ाकुओं को निशाना बनाने की बात स्वीकार की है।
बता दें कि ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की हत्या के बाद प्रतिशोध में हिजबुल्लाह ने मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया, जिसके जवाब में इजरायल ने लेबनान पर सैन्य कार्रवाई की।

