‘रील बनाएँगे होटल में आ जाओ’: बुराड़ी में सन्नी बनकर शाकिब ने 36 साल की हिंदू इन्फ्लुएंसर का किया बलात्कार: मदरसा ले जाकर बोला- अब बेटी संग बन मुसलमान

दिल्ली के बुराड़ी इलाके से हिंदू महिला से रेप और धर्मांतरण का मामला सामने आया। एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने आरोप लगाया कि रील बनाने के बहाने बुलाकर रेप किया। हिंदू पीड़िता की शिकायत पर बुराड़ी थाना पुलिस ने शाकिब, उसके भाई अफरोज और जीजा उस्मान के खिलाफ गंभीर धाराओं में FIR दर्ज की है।

पुलिस ने मामले की छानबीन और आरोपितों की तलाश तेज कर दी है। हिंदू पीड़िता ने शिकायत में बताया कि साल 2022 में इंस्टाग्राम पर उसकी मुलाकात ‘सन्नी’ नाम के शख्स से हुई थी। सितंबर 2022 में उसने रील शूट करने के बहाने महिला को बुराड़ी के एक होटल में बुलाया

वहाँ उसने हिंदू महिला का रेप किया। बाद में महिला को पता चला कि आरोपित का असली नाम शाकिब जरदारी है और वह अमरोहा का रहने वाला है। इसके बाद हिंदू पीड़िता ने उससे दूरी बना ली। शाकिब से दूरी बनाने पर उसके भाई अफरोज और जीजा उस्मान ने महिला को ब्लैकमेल करना शुरू किया।

दोनों मुस्लिमों ने हिंदू महिला के पति को आपत्तिजनक Video भेजने की धमकी दी। आरोपितों ने महिला को बुराड़ी के एक मदरसे में बुलाया और वहाँ उन पर और उनकी 15 साल की बेटी पर धर्मांतरण का दबाव बनाया। इसके लिए उन्होंने 5.50 लाख रुपए का लालच भी दिया।

पति के पास भेजा Video, घर से निकाला

महिला आरोपितों से बचती रही, लेकिन इस साल 5 मई को आरोपितों ने उसके पति के फोन पर आपत्तिजनक पोस्ट भेज दी। इसके बाद पति ने नाराज होकर महिला को घर से निकाल दिया। परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस मुख्यालय में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अब आरोपितों के पुराने रिकॉर्ड और मदरसे के जुड़े दावों की पूरी बारीकी से जाँच कर रही है।