ईरान में अमेरिकी फाइटर जेट गिरने और उसके बाद हुए रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर अब सियासत और बयानबाजी तेज हो गई है। ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालीबाफ ने अमेरिका के तबाह विमानों की तस्वीरें शेयर कर तंज कसा है।
दरअसल अमेरिकी एयरफोर्स का एक F-15E फाइटर जेट ईरान में गिर गया था। इसमें मौजूद दो क्रू मेंबर में से एक को पहले ही बचा लिया गया था जबकि दूसरे अधिकारी को निकालने के लिए अमेरिका ने बेहद खतरनाक नाइट ऑपरेशन चलाया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि यह मिशन सफल रहा और किसी की जान नहीं गई। उन्होंने कहा कि ‘हमने उसे निकाल लिया’ और इस ऑपरेशन को ऐतिहासिक बताया।
लेकिन इसी बीच रेस्क्यू के दौरान अमेरिकी सेना को अपने ही दो MC-130J ट्रांसपोर्ट विमान उड़ाने पड़े ताकि वे ईरान के हाथ न लगें। बताया गया कि ये विमान मिशन के दौरान फँस गए थे जिसके बाद उन्हें नष्ट करना पड़ा।
ईरान के संसद स्पीकर गालीबाफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जले हुए अमेरिकी विमानों की तस्वीर शेयर करते हुए अमेरिका पर तंज कसा। गालीबाफ ने लिखा, “अगर अमेरिका को ऐसे ही तीन और जीत मिल जाएँ, तो उसका पूरी तरह बर्बाद होना तय है।” उनका यह बयान सीधे तौर पर ट्रंप के सफल ऑपरेशन के दावे पर हमला माना जा रहा है।
If the United States gets three more victories like this, it will be utterly ruined. 👏 pic.twitter.com/jutDghVrjz
— محمدباقر قالیباف | MB Ghalibaf (@mb_ghalibaf) April 5, 2026
ईरान की ओर से यह भी दावा किया गया है कि इस ऑपरेशन के दौरान कई अमेरिकी विमान मार गिराए गए जिनमें C-130 ट्रांसपोर्ट प्लेन और ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर शामिल हैं। हालाँकि, अमेरिका ने इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
iran mocks us rescue mission galibaf taunt trump victory aircraft destroyed controversy

