अलीगढ़ में छात्रा का पीछा कर रहे थे समीर, जुबेर और शाहिद, परिजनों ने दबोचकर किया पुलिस के हवाले: धर्म परिवर्तन का बना रहे थे दबाव

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में तीन युवक छात्रा का पीछा कर उस पर निकाह करने का दबाव बना रहे थे। गुरुवार (12 मार्च 2026) को छात्रा के चाचा ने उन्हें कॉलेज गेट के पास पकड़ लिया, जिसके बाद वहाँ हंगामा हो गया।

जानकारी के मुताबिक, खैर रोड स्थित जलालपुर की रहने वाली छात्रा एक डिग्री कॉलेज में पढ़ती है। छात्रा का आरोप है कि देहलीगेट के शाहजमाल निवासी समीर, जुबेर और गौंडा क्षेत्र के सुमखरा निवासी शाहिद कई दिनों से उसका पीछा कर रहे थे और रास्ते में परेशान करते थे। छात्रा के अनुसार युवक उस पर धर्म परिवर्तन कर समीर से निकाह करने का दबाव भी बना रहे थे।

छात्रा ने यह बात अपने परिवार को बताई। गुरुवार को जब तीनों युवक उसका पीछा करते हुए कॉलेज तक पहुँच गए तो छात्रा के चाचा और अन्य लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। मौके पर सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुँच गई।

पुलिस ने छेड़छाड़ और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।