थाईलैंड और कंबोडिया के बीच जारी सैन्य संघर्ष के बीच कंबोडिया में हिंदू देवता भगवान विष्णु की मूर्ति को गिरा दिया गया है। भारत ने इस मामले में प्रतिक्रिया जारी है। विदेश मंत्रालय (MEA) ने कहा कि इससे दुनियाभर के भक्तों की आस्था को ठेस पहुँचा और ऐसा नहीं होना चाहिए था।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोमवार (24 दिसंबर 2025) को कंबोडिया के आन सेस इलाके में स्थित 2014 में निर्मित भगवान विष्णु की मूर्ति को थाईलैंड की सेना ने ध्वस्त किया। थाईलैंड इस क्षेत्र को अपना बताता है, इसीलिए कंबोडिया द्वारा मूर्ति लगाए जाने पर इसे ध्वस्त कर दिया गया। मूर्ति को तोड़कर थाई सेना ने इलाके में फिर से नियंत्रण हासिल करने का दाव चला है।
भारत ने मूर्ति तोड़े जाने की निंदा की है। MEA के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि उन्हें हाल ही में बनी एक हिंदू देवता की मूर्ति को तोड़े जाने की खबर मिली है। यह मूर्ति थाईलैंड और कंबोडिया के सीमा विवाद से प्रभावित इलाके में थी। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के लोग हिंदू और बौद्ध देवी-देवताओं का बहुत सम्मान करते हैं और उनकी पूजा करते हैं, क्योंकि यह उनकी साझा सभ्यतागत विरासत का हिस्सा है।
Our response to media queries regarding the demolition of Hindu deity statue ⬇️
— Randhir Jaiswal (@MEAIndia) December 24, 2025
?https://t.co/WEeDVzhUAL pic.twitter.com/hNMbKj3gNP
रणधीर जायसवाल ने कहा कि भले ही इस इलाके को लेकर दावे हों, लेकिन इस तरह के अपमानजनक काम दुनिया भर में इन धर्मों को मानने वाले लोगों की भावनाओं को ठेस पहुँचाते हैं और ऐसा नहीं होना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि भारत दोनों पक्षों से अपील करता है कि वे फिर से बातचीत और कूटनीति का रास्ता अपनाएँ, शांति बहाल करें और जान-माल के और नुकसान से बचें।

