असम के जोरहाट एयरबेस पर वायु सेना का विमान क्रैश, लैंडिंग के दौरान लगी AN-32 कार्गो में आग: Video आया सामने

असम के जोरहाट एयरबेस पर भारतीय वायु सेना का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। लैंडिंग के समय विमान में अचानक भीषण आग लग गई। यह विमान वायु सेना का AN-32 कार्गो (मालवाहक) विमान था।

जानकारी के अनुसार, इस हादसे में पायलट की मौत की आशंका जताई जा रही है। यह विमान सैन्य सामान और रसद पहुँचाने के काम में लगा था। एयरबेस पर उतरते समय यह दर्दनाक हादसा हो गया।

दुर्घटना के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। वायु सेना के अधिकारी मौके पर पहुँच गए हैं। हादसे के सही कारणों का पता लगाने के लिए जाँच की जा रही है। इस घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी का अभी इंतजार है।