भारतीय ध्वज वाला Jag Laadki नामक कच्चा तेल टैंकर बुधवार (18 मार्च 206) को मुंद्रा के अडानी पोर्ट्स पर पहुँच चुका है। यह टैंकर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से करीब 80,886 मीट्रिक टन कच्चा तेल लेकर आया है, जिसे फुजेराह पोर्ट पर लोड किया गया था।
#WATCH | The Indian-flagged crude oil tanker ‘Jag Laadki’ arrived at Adani Ports Mundra in Gujarat.
— ANI (@ANI) March 18, 2026
It carried approximately 80,886 metric tonnes (MT) of crude oil—sourced from the UAE—loaded at Fujairah Port.
(Video Source: Adani Port) pic.twitter.com/5zeosrpVbp
बंदरगाह अधिकारियों के मुताबिक, टैंकर के पहुँचने के बाद कच्चे तेल को सुरक्षित तरीके से उतारने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि भारत में ऊर्जा की बढ़ती माँग को देखते हुए इस तरह के आयात बेहद जरूरी हैं।
इससे पहले बता दें ‘शिवालिक’ टैंकर लगभग 46,000 मीट्रिक टन एलपीजी के साथ मुंद्रा पहुँचा था। वहीं टैंकर ‘नंदा देवी’ भी वाडिनार बंदरगाह पर 46,500 मीट्रिक टन एलपीजी लेकर पहुँचा है।

