घटना को देखते हुए पायलट को फ्लाइट की लैंडिंग कुछ देर के लिए रोकनी पड़ी। क्रू मैंबर्स ने एयरपोर्ट प्रशासन को जानकारी दे दी थी। इसलिए लैंडिंग के बाद पैसेंजर मोहम्मद अदनान को सीआईएसएफ अपने साथ ले गई।
"भूत ने कहा कि इमरजेंसी गेट खोल दो"
— Ranvijay Singh (@ranvijaylive) March 30, 2026
इंडिगो की एक फ्लाइट बेंगलुरु से वाराणसी आ रही थी.
फ्लाइट लैंड करने को तैयार थी, तभी मोहम्मद अदनान सीट से उठा और इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश करने लगा.
केबिन क्रू ने अदनान को ऐसा करने से रोक लिया. इसके बाद पायलट ने फ्लाइट को कुछ वक्त तक हवा…
इंडिगो की फ्लाइट बेंगलुरु से वाराणसी आ रही थी। घटना जब घटी तब फ्लाइट लैंड करने को तैयार थी। घटना को देखते हुए पायलट ने फ्लाइट को कुछ वक्त तक हवा में ही रखा। जब स्थिति नियंत्रण में आई, फिर फ्लाइट की सफल लैंडिंग कराई। इस दौरान पायलट विमान को एक बार फिर हवा में ले गया और फिर रनवे पर उतारा।
अधिकारियों के अनुसार, फ्लाइट बेंगलुरु से वाराणसी आ रही थी और शनिवार (29 मार्च 2026) की रात करीब 10 बजकर 12 मिनट पर लैंड करने वाली थी। विमान में करीब 100 पैसेंजर थे, जो काफी दहशत में आ गए।
अदनान ने पूछताछ में बताया कि उस पर भूत का साया है, भूत ने कहा कि इमरजेंसी गेट खोल दो। फिलहाल अदनान पर केस दर्ज हो गया है।

