इंदौर में यूनिवर्सिटी छात्रा पर मुस्लिम क्लासमेट हम्स शेख ने किया जानलेवा हमला, रेप के बाद धर्मांतरण का डाल रहा था दबाव: हिंदू संगठनों की मदद से गिरफ्तार

इंदौर के तिलक नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की एक छात्रा ने अपने क्लास में पढ़ने वाले हम्स शेख के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी और मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस के अनुसार, दोनों एक ही कक्षा में पढ़ते है और इसी कारण उनके बीच बातचीत होती थी। छात्रा ने बताया कि कुछ समय बाद हम्स ने उससे शादी का प्रस्ताव रखा, जिसे लड़की ने ठुकरा दिया था। इसके बाद आरोपित ने कुछ समय दूरी बनाई, लेकिन बाद में माफी माँगकर फिर से दोस्ती कर ली।

रेप और धर्मांतरण का दबाव

जिसके बाद  26 जुलाई को हम्स छात्रा के घर पहुँचा और उसका रेप किया। घटना के बाद वह छात्रा को लगातार ब्लैकमेल करता रहा। अगस्त में छात्रा की शादी हो गई, जिससे उसे लगा कि आरोपित अब पीछा छोड़ देगा, लेकिन हम्स उस पर शादी करने और मुस्लिम बनने का दबाव बनाने लगा। परेशान होकर पीड़िता ने पूरी घटना अपने पति को बताई और बुधवार (3 दिसंबर 2025) को तिलक नगर थाने में मामला दर्ज कराया।

पीड़िता ने बताया कि हम्स कॉलेज आने-जाने के दौरान भी उसे परेशान करता था। लगातार डर और धमकियों के बीच उसने हिंदू संगठनों और करणी सेना के कार्यकर्ताओं से मदद माँगी। इन लोगों की सहायता से आरोपित को पिपल्याहाना से पकड़कर पुलिस को सौंपा गया। उस समय पुलिस ने उसके खिलाफ केवल प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की थी।