बांग्लादेश में उस्मान हादी की मौत से भड़की हिंसा के बीच इंकलाब मंच ने देश में चुनाव न कराने की धमकी दी है। संगठन ने चेतावनी दी कि चुनाव से पहले उस्मान हादी के आरोपितो के पकड़ा जाए, वरना चुनाव नहीं होने देंगे।
संगठन ने कहा, “सिर्फ चुनाव कराकर हादी के हत्यारे के बारे में जनता को बताए बिना काम नहीं चलेगा- यह ठीक नहीं है। चुनाव से पहले हादी को न्याय मिलना चाहिए। अन्यथा चुनाव नहीं होंगे।”
संगठन ने सरकार से उस्मान हादी हत्या मामले की जाँच के लिए न्यायिक ट्रिब्युनल के गठन करने की भी माँग की है। इसके अलावा अमेरिकी खुफिया एजेंसी FBI और स्कॉटलैंड यार्ड जैसी खुफिया एजेंसियों को भी शामिल करने की भी बात की है।
संगठन ने आरोपितों के पकड़े जाने तक सड़कों पर प्रदर्शन करने की बात कही है। बता दें कि इन्हीं प्रदर्शन में बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार सामने आ रहे हैं, हाल ही में दीपू चन्द्र दास की हत्या भी इसी प्रदर्शन का हिस्सा थी। प्रदर्शन की आड़ में मीडिया संस्थान, भारतीय उच्चायोग में तोड़फोड़ और आगजनी की गई।

