ईरान और पाकिस्तान के बीच परमाणु विवाद को लेकर ‘ऑपइंडिया’ द्वारा साझा किए गए एक जून 2025 के Video ने आतंकी मुल्क में खलबली मचा दी है। पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण (PTA) ने इस Video पर आपत्ति जताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (ट्विटर) से शिकायत की है, जिसकी जानकारी खुद ‘X’ ने ऑपइंडिया को मेल के जरिए दी है।
Pakistan wants this video deleted as they play mediator-mediator game 😂 https://t.co/CnAxTWZWdJ pic.twitter.com/9vPveN1T7L
— Rahul Roushan (@rahulroushan) April 16, 2026
क्या है वीडियो का विवादित दावा?
ऑपइंडिया ने जून 2025 में एक Video जारी किया था जिसमें दावा किया गया कि ईरान ने अवैध तरीके से पाकिस्तान से परमाणु फॉर्मूला हासिल किया है। Video में यह भी कहा गया कि अब पाकिस्तान उसी ईरान पर बमबारी करने में अमेरिका की मदद करने को तैयार है, जिसने उससे यह फॉर्मूला लिया था। इस वीडियो में पाकिस्तान के दोहरे चरित्र और पड़ोसियों के साथ उसके रिश्तों पर कटाक्ष किया गया था।
‘X’ के मेल में क्या लिखा है?
पाकिस्तान की शिकायत के बाद ‘X’ ने ऑपइंडिया को पारदिर्शता के तहत एक ईमेल भेजा। मेल में बताया गया है कि पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण ने ऑपइंडिया के अकाउंट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पाकिस्तान का दावा है कि यह कंटेंट उनके देश के कानूनों का उल्लंघन करता है। हालाँकि, ‘X’ ने स्पष्ट कर दिया है कि वो इस शिकायत पर ऑपइंडिया के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करेगा।

