🚨 JUST IN: Iran was STRUCK by the US after the IRGC got caught laying MINES in the Strait of Hormuz
— Eric Daugherty (@EricLDaugh) May 25, 2026
The strikes took place in Bandar Abbas, home to a key Iranian base
Missile launch sites were also blasted to smithereens.
Fox is reporting this is NOT an end of the ceasefire,… https://t.co/8b8QTXc7Qk pic.twitter.com/X1OfJk87Zs
अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने यह भी कहा है कि इस ऑपरेशन का मकसद अमेरिकी सुरक्षाबलों को बचाना था और सीमित स्ट्राइक से सीजफायर पर कोई असर नहीं पड़ेगा। इसे सीजफायर के खत्म होने का संकेत नहीं माना जाना चाहिए। हॉर्मुज जलडमरूमध्य में IRGC के बारूदी सुरंगें बिछाते पकड़े जाने के बाद अमेरिका ने ईरान पर हमला किया। ये हमले बंदर अब्बास में हुए, जहाँ ईरान का एक अहम सैन्य अड्डा मौजूद है।
इस हमले में मिसाइल लॉन्च करने वाली जगहों को भी पूरी तरह से तबाह कर दिया गया। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के प्रवक्ता कैप्टन टिम हॉकिन्स ने फॉक्स न्यूज से कहा, “US फोर्स ने आज दक्षिणी ईरान में सेल्फ-डिफेंस स्ट्राइक की ताकि हमारे सैनिकों को ईरानी फोर्स से होने वाले खतरों से बचाया जा सके।”
गौरतलब है कि मई की शुरुआत में भी अमेरिकी सेना ने सीजफायर के दौरान IRGC के ठिकानों को निशाना बनाया था और होर्मुज स्ट्रेट में हमला किया था। उस वक्त भी अमेरिकी सेना ने बगैर उकसावे के मिसाइल, छोटी नावों और ड्रोन पर धावा बोला था।

