जहाँ से गुजरना था खामेनेई का जनाजा, वहाँ के 2 ब्रिज पर अमेरिका ने बम गिराए: ईरान के 90 ठिकानों पर धमाके, डिफेंस सिस्टम से लेकर ड्रोन साइट सब उड़ाए

अमेरिका ने ईरान के साथ शांति समझौता खत्म करने के ऐलान के कुछ घंटों बाद ही जमकर बम बरसाए हैं। इस दौरान 90 जगहों पर हमला किया गया है। अमेरिका ने दावा किया है कि उसने ईरानी सैन्य ठिकाने, ड्रोन- मिसाइल के साइट्स और बंदरगाहों को निशाना बनाया है।

ईरान के अब्बास, सीरिक, चाबहार, जास्क, बुशेहर, अबू मूसा द्वीप जैसे अहम बंदरगाहों और शहरों पर हमले हुए हैं। ईरान ने दावा किया है कि मशहद जहाँ पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई को सुपुर्दे खाक किया जा रहा है, वहाँ जाने वाले दो पूल को अमेरिका ने उड़ा दिया

राष्ट्रपति ट्रंप ने दी थी धमकी

राष्ट्रपति ट्रंप ने बुधवार (8 जुलाई 2026) को अंकारा में एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान सीजफायर खत्म करने का ऐलान करते हुए कहा था कि यूनाइटेड स्टेट्स शायद देर रात ईरान पर हमला करेगा।

बुधवार को अंकारा में दो दिन के NATO समिट में राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच लड़ाई रोकने के लिए ईरान के साथ जिस शांति समझौता पर हस्ताक्षर किए गये थे, वह खत्म हो गया है। उन्होंने ईरानी नेताओं को आलोचना करते हुए कहा कि वे ‘बीमार मानसिकता वाले लोग’ हैं।

अमेरिका ने मशहद जाने वाले ब्रिज उड़ा दिए

ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को उनके मशहद में सुपुर्द ए खाक किया जा रहा है। IRGC ने दावा किया है कि अमेरिका ने मशहद आने वाले दो ब्रिज को बम से उड़ा दिया और उनके पूर्व सुप्रीम लीडर खामेनेई की अंतिम विदाई को प्रभावित करने की कोशिश की। IRGC ने इसका बदला लेने की बात कही है। इस बीच ईरानी सेना ने कुवैत और बहरीन में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है।

बहरीन और कुवैत में ईरानी हमलों की चेतावनी के लिए सायरन अभी भी बज रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार, ईरान ने अमेरिकी हमलों का बदला लेने की बात कही थी। इसको देखते हुए बहरीन और कुवैत दोनों में आने वाले खतरे की चेतावनी देने के लिए सायरन बजना जारी है।

ईरानी बंदरगाहों पर यूएस का हमला

ईरानी न्यूज एजेंसी मिजान के मुताबिक, अमेरिका ने ईरानी बंदरगाह अब्बास और सीरिक को निशाना बनाया। इस जगहों से तेज धमाकों की आवाजें सुनाई दी। कई जगहों पर आग की लपटें भी दिखाई दी हैं। आसमान में धूएँ के गुब्बारे दिख रहे हैं।

समाचार एजेंसी मेहर के मुताबिक, इस हमले में दो मछुआरों की मौत की बात कही है। साथ ही कहा है कि हमला चाबहार, कोनारक के करीब भी किया गया है। हॉर्मुज स्ट्रेट में तीन टैंकरों पर ईरानी हमले के बाद अमेरिका ने जवाबी कार्रवाई करते हुए लगातार दूसरी रात ईरान पर ताबड़तोड़ हमले किए।

ईरानी समाचार एजेंसी इरना के मुताबिक, अक्काला में अमेरिका ने रेलवे पूल उड़ा दिया है वहीं चाबहार के कुछ हिस्सों में बिजली आपूर्ति पर असर पड़ा है। इस बीच ईरानी अधिकारियों ने ताजा हमलों का बदला लेने की धमकी दी है। ईरान के डिप्टी विदेश मंत्री ने राष्ट्रपति ट्रंप को ‘क्रिमिनल’ कहा है।

हॉर्मुज स्ट्रेट पर ईरानी कब्जा रोकना जरूरी- अमेरिका

ताजा हमलों को लेकर अमेरिका का कहना है कि हमले होर्मुज स्ट्रेट में ईरान की क्षमता को कम करने के लिए किया गया है। हमलों का मकसद ग्लोबल शिपिंग रूट होर्मुज स्ट्रेट पर आवाजाही को रोकने की ईरानी कोशिश को रोकना है।

होर्मुज स्ट्रेट में शिपिंग में रुकावट आई है। इसका ग्लोबल रेट पर असर देखा जा रहा है। ईरान-अमेरिका के बीच ताजा संघर्ष को देखते हुए अल जजीरा ने ईरान की फॉर्स न्यूज एजेंसी के हवाला से खबर दी है कि एक भारतीय तेल टैंकर को होर्मुज स्ट्रेट में ओमानी तट से वापस भेज दिया गया है।

इस बीच ओमान और यूएन के इंटरनेशनल मैरीटाइम ऑर्गनाइजेशन ने खाड़ी में फँसे जहाजों को निकालने के लिए अस्थाई शिपिंग कॉरिडोर बनाया है, ताकि होर्मुज स्ट्रेट से टैंकरों और जहाजों को निकाला जा सके।