राजस्थान के झुंझुनूं जिले के चिड़ावा कस्बे में तहसील रोड स्थित जम-जम कलेक्शन नाम की कपड़ों की दुकान के ट्रायल रूम में कपड़े बदल रही महिला का वीडियो बनाने की कोशिश की गई।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महिला कपड़े खरीदने के लिए दुकान पर गई थी। कपड़े पसंद करने के बाद वह ट्रायल रूम में गई। इसी दौरान उसे मोबाइल की घंटी सुनाई दी, जिससे उसे शक हुआ। महिला ने ध्यान से देखा तो ट्रायल रूम के ऊपर एक छेद नजर आया, जहाँ से मोबाइल के जरिए रिकॉर्डिंग की जा रही थी। इसके बाद महिला ने शोर मचाया और परिजनों को जानकारी दी।
शिकायत मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और दुकान मालिक के बेटे शाहरुख को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उसका मोबाइल जब्त कर जाँच शुरू कर दी है। एहतियात के तौर पर दुकान को भी सील कर दिया गया है।
घटना की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों, व्यापारियों और हिंदू संगठनों में नाराजगी फैल गई। पुलिस फिलहाल मामले की जाँच कर रही है।

