तिरंगे और भगवान गणेश की रंगोली पर जूता पहनकर चढ़ गए डीके शिवकुमार: बीजेपी ने कहा- हिन्दुत्व और देश का अपमान ही कॉन्ग्रेस की पहचान, वीडियो वायरल

शिवकुमार रंगोली के ऊपर जूता पहनकर चल रहे हैं। इस दौरान वह एक के बाद एक रंगोली देख रहे हैं। तिरंगे की रंगोली के सामने से जब वे गुजरते हैं, तो उस पर खड़े हो जाते हैं। इसके तुरंत बाद भगवान गणेश की रंगोली के ऊपर पैर रख कर आगे बढ़ जाते हैं। इस दौरान न तो राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान किया गया और न ही भगवान गणेश का।

बीजेपी ने इस पर कॉन्ग्रेस नेता डीके शिवकुमार की आलोचना की है। बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने वीडियो ट्वीट कर लिखा है कि गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कॉन्ग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने राष्ट्रीय झंडा और गणेश भगवान का अपमान किया।

उन्होंने लिखा है कि सेना का अपमान, तिरंगा का अपमान, सनातन का अपमान और संविधान का अपमान, कॉन्ग्रेस की पहचान है। कॉन्ग्रेस हिन्दुत्व और तिरंगा से नफरत करती है।

वीडियो को पोस्ट करते हुए एक न्यूजर ने लिखा है कि यह घमंड कॉन्ग्रेस की सोच को दिखाता है। हिंदू भावनाओं का अपमान करो, राष्ट्रीय प्रतीकों का अपमान करो, फिर वोट की उम्मीद करो। हिंदू-विरोधी, देश-विरोधी व्यवहार अचानक नहीं होता। यह एक पैटर्न है।