महिला के सीने से चिपके, गालों को चूमा और… : कर्नाटक DGP रामचंद्र राव की गंदी हरकतें हुईं वायरल, Video देख सिद्दारमैया सरकार ने सस्पेंड किया

कर्नाटक के DGP डॉ. रामचंद्र राव का सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कई महिलाओं के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रहे हैं। वीडियो पर संज्ञान लेते हुए प्रदेश के सीएम सिद्दारमैया ने DGP को सस्पेंड करने के आदेश दिए हैं।

बता दें कि सोमवार (19 जनवरी 2026) को सीनियर IPS अफसर और कर्नाटक में DGP (सिविल राइट्स एन्फोर्समेंट) के पद पर तैनात डॉ. रामचंद्र राव का एक वीडियो सामने आया। वीडियो में DGP को अलग-अलग महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करते देखा जा सकता है। महिलाओं को गले लगाते और चूमते दिख रहे हैं।

वहीं कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह वीडियो एक साल से भी ज्यादा पुराना बताया जा रहा है। यह वीडियो DGP कार्यालय के CCTV कैमरों में रिकॉर्ड किया गया है। यह वीडियो DGP की बेटी रान्या राव की सोना तस्करी मामले में गिरफ्तारी से भी पहले का बताया जा रहा है।

वीडियो वायरल होते ही सीएम सिद्दारमैया ने गृह मंत्रालय से रिपोर्ट माँगी। वहीं DGP रामचंद्र ने इस वीडियो को पूरी तरह से मॉर्फ्ड बताते हुए खुद पर लगे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। सीएम के आदेश पर गृह मंत्रालय ने वीडियो की विस्तृत जाँच की और DGP को सस्पेंड करने का फैसला लिया।