कर्नाटक के तुमकुरू में एक नागेन्द्रन नाम के व्यक्ति ने कैब में एक लड़की के साथ सवार हुआ। हाईवे -48 पर पहुँचने के बाद तेज रफ्तार की कार अचानक रुक गई और फिर एक लड़की उसमें से कूद और फिर तेज धमाका हुआ, जिससे कार में आग लग गई। इस दौरान ड्राइवर कार से बाहर निकल आया, लेकिन कार के पीछे बैठा नागेन्द्रन अंदर रह गया और उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुएबताया है कि नागेन्द्रन और लड़की रिलेशनशिप में थे। लेकिन कुछ दिनों से दोनों के रिश्ते खराब हो गए। लड़की ने नागेन्द्रन से परेशान होकर उसे ब्लॉक कर दिया। इससे परेशान होकर नागेन्द्र अपनी प्रेमिका के घर पहुँचा और उसे जबरदस्ती कैब में बिठाया।
वह प्रेमिका को लेकर शहर से दूर जाने की कोशिश की। इस दौरान उसने प्रेमिका को डराया और विस्फोटक दिखलाया। कैब चालक ने इसके बाद कार रोक दी, जिससे महिला कार से कूद गई। इस बीच नागेन्द्रन अपने साथ लाए विस्फोटक को एक्टिवेट कर दिया, जिससे धमाका हुआ और वह अंदर ही मर गया।
पुलिस का दावा है कि नागेरन्द्र ने प्रेमिका को विस्फोटक दिखा कर धमकी दी थी कि वह उसे मार डालेगा। इसके बाद वह घबरा गई और गाड़ी से तुरंत कूद गई। घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया।

