कर्नाटक का ‘मिनी ईरान’ जहाँ खामेनई की हत्या के बाद 3 दिन के बंद का ऐलान, जानें- गाँव को कैसे मिली पहचान और ईरान के सुप्रीम लीडर से क्या था कनेक्शन

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर जिले के अलीपुर गाँव में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर से पूरे गाँव में शोक की लहर है। स्थानीय लोग इस घटना से गहरे सदमे में हैं।

अलीपुर को ‘मिनी ईरान’कहा जाता है, क्योंकि यहाँ बड़ी संख्या में शिया मुस्लिम समुदाय के लोग रहते हैं और यह गाँव खामेनेई से लंबे समय से जुड़ा हुआ है। खामेनेई ने 1986 में अलीपुर का दौरा किया था और मस्जिद में नमाज अदा की थी। उनके नाम पर गाँव में एक अस्पताल भी चल रहा है।

हत्याकांड की खबर फैलते ही ग्रामीणों ने स्वेच्छा से दुकानें बंद कर दी और शोक मनाया। 1 मार्च 2026 को दोपहर 3 बजे अलीपुर में विशाल शोक जुलूस निकाला गया। गाँव में स्वैच्छिक बंद हैं, दुकानें बंद कर लोग शांतिपूर्वक शोक मना रहे हैं। शिया समुदाय ने सामूहिक प्रार्थना की और ईरान में फँसे अपने रिश्तेदारों की सुरक्षित वापसी की दुआ भी की है।