लोकसभा में सिगरेट पीते दिखे TMC सासंद कीर्ति आजाद, BJP ने शेयर किया Video: कहा- ‘अमर्यादित आचरण’ पर CM ममता बनर्जी दें जवाब

भाजपा ने तृणमूल कॉन्ग्रेस (TMC) सांसद कीर्ति आजाद पर संसद में ई-सिगरेट पीने का आरोप लगा है। भाजपा IT सेल प्रमुख अमित मालवीय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें आजाद को हाथ में किसी वस्तु को छुपाकर मुंह की ओर ले जाते हुए दिखाया गया है।

मालवीय ने इसे ‘अमर्यादित आचरण’ करार देते हुए कहा कि “ऐसे लोगों के लिए नियम और कानून का कोई महत्व नहीं है।” उन्होंने TMC प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से सांसद के इस व्यवहार पर बयान देने की माँग की।

यह घटना उस समय सामने आई है जब भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को सूचित किया था कि एक TMC सांसद लगातार संसद में ई-सिगरेट पी रहे है।

ठाकुर ने पूछा, “क्या संसद में ई-सिगरेट पीने की अनुमति है?” अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि संसद में धूम्रपान की अनुमति नहीं है और यदि ऐसा कोई मामला से सामने आता है तो उचित कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले TMC सांसद सौगात रॉय भी संसद परिसर के बाहर ई-सिगरेट पीते हुए पकड़े गए थे।