Saturday, December 28, 2024

केरल में कॉन्ग्रेस के 2 कार्यकर्ताओं की हत्या में CPM के पूर्व विधायक सहित 14 दोषी करार: राज्य सरकार ने CBI जाँच का किया था विरोध

कोच्चि की सीबीआई कोर्ट ने कॉन्ग्रेस के 2 युवा कार्यकर्ताओं की हत्या के मामले में CPI-M के पूर्व विधायक सहित 14 लोगों को दोषी ठहराया है। बाकी अन्य भी CPM पार्टी के ही कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं। कोर्ट ने शनिवार (28 दिसंबर 2024) को दोषी ठहराया है। लोकसभा चुनाव से कुछ समय पहले फरवरी 2019 में युवा कॉन्ग्रेस के नेताओं- कृपेश और सरतलाल की कासरगोड में हत्या कर दी गई थी।

उस समय पीड़ित परिवारों ने CBI जाँच की माँग की थी। CPI-M ने इन हत्याओं में अपने लोगों की मिलीभगत से इनकार किया था। इस ही CBI जाँच की माँग का भी विरोध किया था। हालाँकि, केरल हाईकोर्ट के आदेश के बाद अक्टूबर 2019 में इस दोहरे हत्याकांड का केस CBI को सौंप दिया गया। अदालत ने केरल पुलिस की जाँच को दोषपूर्ण बताते हुए गंभीर सवाल खड़े किए थे।

सीबीआई ने अपनी जाँच में CPI-M के पूर्व विधायक केवी कुन्हीरमन को कातिलों का मददगार माना था। दिसंबर 2021 में केरल सरकार ने सीबीआई जाँच को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। हालाँकि यहाँ उसकी याचिका खरिज हो गई थी। दोषी ठहराए गए अन्य लोगों में एपी पीतांबरन, के. मणिकंदन, एन. बालाकृष्णन, राघवन वेलुथोली और साजी जॉर्ज शामिल हैं।