न्यू गरिया-एयरपोर्ट मेट्रो कॉरिडोर को पूरा करने के लिए चिंगरीघाटा में 366 मीटर के ‘मिसिंग लिंक’ को जोड़ना सबसे जरूरी था। यह पूरा कॉरिडोर कोलकाता का लाइफलाइन कहा जाता है, क्योंकि यह कोलकाता के दक्षिणी उपनगरों को आईटी हब कहे जाने वाले ‘सेक्टर 5’ और साल्ट लेक से जोड़ता है। इस रूट में मेट्रो शुरू होने के बाद आईटी क्षेत्र से जुड़े लोग समेत आम नागरिकों को भारी सड़क जाम से छुटकारा मिलेगी और वे कुछ ही मिनटों में सेक्टर 5 तक पहुँच जाएँगे।
What Mamata Banerjee couldn’t do in 15 years, Suvendu Adhikari and the BJP government have delivered in just 15 days.
— Amit Malviya (@amitmalviya) May 25, 2026
🚇 RVNL has successfully completed the long-delayed girder launching work at the Chingrighata crossing section of Kolkata Metro’s Orange Line, ahead of schedule.… pic.twitter.com/JWI8IL2wbV
इसको लेकर बीजेपी नेता अमित मालवीय ने ट्वीट कर कहा है कि पूर्व सीएम ममता बनर्जी ने जो काम 15 साल में नहीं किया, उसे 15 दिनों में शुभेंदु अधिकारी सरकार कर गई। दरअसल ममता सरकार ने चौराहे पर व्यस्त ट्रैफिक को मोड़ने नहीं दे रही थी, जिससे ये काम अटका पड़ा था। इसे बनाने वाली कंपनी आरवीएनएल ने शनिवार और रविवार को देर रात कुछ घंटों के लिए ट्रैफिक रोकने की माँग पूर्व सीएम ममता बनर्जी से की थी, लेकिन वह तैयार नहीं हुईँ। शुभेंदु अधिकारी सरकार ने पर्याप्त समय देकर इस लिंक का काम पूरा करवा दिया।

