बंगाल में BJP के पीयूष कनोडिया ने जीता चुनाव, 4 घंटे बाद भाई की कर दी गई हत्या: कहा- हर मौत का हिसाब लिया जाएगा, किसी भी कार्यकर्ता का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा

कोलकाता के न्यू टाउन इलाके में एक BJP विधायक के भाई की हत्या कर दी गई। यह घटना चुनाव नतीजों के तुरंत बाद हुई। नवनिर्वाचित BJP विधायक पीयूष कनोडिया ने इस पर गहरा दुख जताया।

पीयूष कनोडिया ने कहा कि उन्हें विधायक बने अभी 4 घंटे भी नहीं हुए थे कि उन्हें अपने साथी का शव देखना पड़ा। इलाके में भारी तनाव का माहौल है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

विधायक पीयूष कनोडिया ने पुलिस को कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने साफ कहा कि इस हत्या के पीछे जो भी लोग हैं, उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए।

कनोडिया ने भावुक होते हुए कहा कि हर मौत का हिसाब लिया जाएगा और किसी भी कार्यकर्ता का बलिदान व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा। भाजपा ने इस घटना को राजनीतिक हिंसा करार दिया है।