‘निकाह कर वरना तुझे बेच दूँगा’: फरदीन ने हिंदू युवती को फँसाकर पहले किया प्रेग्नेंट, फिर कलमा न पढ़ने पर पेट पर लातें मारी

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हिंदू युवती को प्रेम जाल में फँसाकर जबरन निकाह और धर्मांतरण कराने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तालकटोरा पुलिस ने गुरुवार (12 मार्च) को इस मामले के मुख्य आरोपित फरदीन खान को ठाकुरगंज के इरम स्कूल के पास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित पर आरोप है कि उसने न केवल धोखे से निकाह किया, बल्कि युवती के मना करने पर उसकी बेरहमी से पिटाई की, जिससे उसका गर्भपात हो गया

सोशल मीडिया पर दोस्ती और फिर धोखे का निकाह

मूल रूप से बिहार की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दो साल पहले सोशल मीडिया के जरिए उसकी जान-पहचान ठाकुरगंज निवासी फरदीन से हुई थी। आरोप है कि फरदीन ने उसे अपने प्यार में फँसाया और फिर निकाह का दबाव बनाने लगा।

20 अक्टूबर 2024 को आरोपित ने धोखे से युवती से निकाहनामे पर दस्तखत करवा लिए। जब युवती ने विरोध किया, तो उसने यह कहकर उसे शांत कर दिया कि वह खुद भी अपना धर्म बदल लेगा।

कलमा पढ़ने का दबाव और पिटाई की क्रूरता

शादी के कुछ समय बाद ही फरदीन का असली चेहरा सामने आ गया। वह युवती पर कलमा पढ़ने और मुस्लिम रीति-रिवाजों से रहने के लिए दबाव डालने लगा। पीड़िता के मुताबिक, इनकार करने पर उसे जानवरों की तरह पीटा जाता था।

आरोपित ने युवती के पेट पर लात मारी, जिससे उसका गर्भपात हो गया। जब उसने पुलिस में जाने की बात कही, तो फरदीन ने उसे किसी और को बेच देने की धमकी दी। इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे ने बताया कि आरोपित गैस डिलीवरी का काम करता है और उसके खिलाफ सख्त धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।