‘फ्रांस आपसे बहुत प्यार करता है’: राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने हिंदी बोलकर दी PM मोदी को खास विदाई, Video जारी कर कहा- हमारी दोस्ती अमर रहे

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्रांस यात्रा के समापन पर हिंदी में एक खास वीडियो संदेश देकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। मैक्रों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और भारत-फ्रांस की मजबूत दोस्ती की चर्चा फिर से शुरू हो गई है।

वीडियो में मैक्रों ने हिंदी में कहा, “प्रिय मित्र नरेंद्र, मुझे बहुत खुशी है। आपके दौरे के लिए स्वागत करते हैं। फ्रांस-भारत की दोस्ती अमर रहे।” हिंदी में संदेश देने के बाद मैक्रों ने मुस्कुराते हुए अंग्रेजी में कहा, “उम्मीद है कि मैंने सही कहा होगा। आपकी यात्रा के लिए धन्यवाद। हमारी दोस्ती के लिए धन्यवाद। यह बेहद सफल यात्रा रही। फ्रांस आपसे प्यार करता है। हम फरवरी में आपसे फिर मिलने का इंतजार कर रहे हैं।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुँचे थे। इस दौरान उन्होंने वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की और कई देशों के नेताओं से मुलाकात की। पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों के बीच नीस स्थित विला केरीलोस में अहम बैठक भी हुई।

बैठक में दोनों नेताओं ने भारत-फ्रांस संबंधों की समीक्षा की और रक्षा, सुरक्षा तथा नई तकनीकों के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई।