मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सोशल मीडिया पर ‘जय श्री राम’ लिखने को लेकर इस्लामी कट्टरपंथियों ने एक हिंदू युवक पर जानलेवा कर कर दिया है। राजधानी के अरेरा हिल्स थाना क्षेत्र में दानिश खान और उसके साथ मौजूद युवकों ने विशाल सूर्यवंशी पर लाठी-डंडों और चाकू से जानलेवा हमला किया जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़ित युवक विशाल सूर्यवंशी का कहना है कि उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ‘जय श्रीराम’ लिखा स्टेटस लगाया था और इसी बाद को लेकर दानिश खान का उससे विवाद हुआ था। दानिश ने विशाल के स्टेटस पर ‘जय श्री राम’ लिखने पर आपत्ति जताई थी। आरोप है कि दानिश खान अपने साथियों के साथ विशाल के पास पहुँचा और देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया।
पीड़ित का आरोप है कि विवाद के दौरान दानिश खान और उसके साथ मौजूद युवकों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला किया। मारपीट के दौरान विशाल के दाहिने पैर में चाकू मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। हमला करने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। दानिश खान अरेरा हिल्स थाना क्षेत्र का निगरानीशुदा बदमाश है और उसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। घटना के समय उसके साथ सलमान, आफताब, चोटी सहित करीब आधा दर्जन युवक मौजूद थे।
विशाल सूर्यवंशी का कहना है कि इन्हीं बदमाशों ने करीब 7 महीने पहले उसके वाहन में तोड़फोड़ भी की थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने ऑपइंडिया से बातचीत में बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी दानिश खान सहित सलमान और आफताब को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जाँच की जा रही है।

