फरमान शेख ने 11वीं कक्षा की छात्रा का किया रेप, नाबालिग के गर्भवती होने पर खुला राज: जबलपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ 11वीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा के साथ स्कूल में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपित आदिल उर्फ फरमान शेख को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना का खुलासा तब हुआ जब नाबालिग छात्रा गर्भवती पाई गई, जिसके बाद डरे हुए परिजनों ने तुरंत पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। यह मामला जबलपुर के बेलखेड़ा थाना क्षेत्र का है। रिपोर्ट के मुताबिक, आदिल उर्फ फरमान शेख ने स्कूल परिसर के भीतर ही छात्रा को अपनी हवस का शिकार बनाया था।

शुरुआत में लोक-लाज के डर से छात्रा खामोश रही, लेकिन शारीरिक बदलाव और गर्भ ठहरने के बाद यह शर्मनाक सच सबके सामने आ गया। परिजनों की शिकायत मिलते ही पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित को धर दबोचा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपित के खिलाफ कड़ी धाराओं में मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है।