मध्य प्रदेश के शिवपुरी से एक लव जिहादी की चप्पल से पिटाई का मामला सामने आया है। घटना रविवार (12 जुलाई 2026) की है। बताया जा रहा है कि सतनवाड़ा क्षेत्र में तीन बच्चियों का अब्बा अकरम शाह एक जनजातीय समाज की नाबालिग लड़की को अपने जाल में फँसाकर गलत काम करने के लिए लॉज पहुँचा था। जब बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को व लड़की के परिजनों को इसकी सूचना मिली तो वहाँ हंगामा शुरू हुआ।
लड़की की माँ ने अकरम को देखते ही चप्पल से ऐसे पीटना शुरू किया कि पिटाई थाने के पास जाकर ही रुकी। वहीं थोड़ी देर बाद खुद अकरम की बीवी रेशमा ने भी मौके पर पहुँचकर अपने शौहर के मंसूबों की पोल खोली। उसने कैमरे पर बताया कि उसके शौहर का निकाह हो चुका है, लेकिन हिंदू लड़कियों को प्रेम जाल में फँसाने से बाज नहीं आ रहा।
Akram Khan, a father of three daughters, was in relationships with 6 Hindu girls in Shivpuri, MP.
— Team Hindu United (@TeamHinduUnited) July 12, 2026
Bajrang Dal caught him, beat him, and handed him over to the police.
His wife alleged that he, along with his mother, targeted Hindu girls. pic.twitter.com/bEHdQhssZF
रेशमा ने दावा किया कि अकरम उसपर तलाक देने का दबाव बनाकर कहता है कि उसे हिंदू लड़कियों का धर्मांतरण करवाना है इसलिए वह उसे तलाक दे दे। रेशमा ने यह भी बताया है कि जनजातीय लड़की के अलावा भी उसके शौहर ने कम से कम 6 से 7 लड़कियों को फँसाया हुआ है। वह सबके धर्मांतरण कराने के प्रयास में है।
वहीं जनजातीय लड़की की बात करें तो कहा जा रहा है कि उसको अकरम ने 2 साल से फँसा रखा है। नाबालिग की माँ का आरोप है कि उनकी बेटी को अकरम तीन महीने पहले भी भगाकर ले गया था। इस संदर्भ में उन्होंने शिकायत भी की मगर जब दो दिन बाद बेटी लौट आई, तो उस वक्त अकरम का नाम रिपोर्ट में नहीं डाला गया। लेकिन पूर्व में अकरम पर मारपीट, गाली-गलौच के 8 केस दर्ज हैं।
फिलहाल बता दें कि मामले में जानकारी यह है कि पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। उसे शांति भंग करने के आरोप में कार्रवाई करते हुए हिरासत में ले लिया गया है।

