मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में गाय के बछड़े के साथ क्रूरता का गंभीर मामला सामने आया है। यहाँ बैकुंठी मोहल्ले में एक पशुपालक ने मृत बछड़े का सिर काटकर गोशाला की दीवार पर टाँग दिया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए चक्काजाम कर दिया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने मौके पर पहुँचकर स्थिति को नियंत्रित किया और आरोपित के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि सतेंद्र की गाय की बीमारी के कारण मौत हो गई थी। शख्स ने बछड़े का सिर काटा और उसमें भूसा भर गाय के सामने लटका दिया ताकि गाय को लगे कि उसका बच्चा वहीं है और वह दूध देने लगे।
पड़ोसियों ने बजरंग दल को इसकी जानकारी दी। आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि गाय को सरकार गोशाला में भेज दिया गया है।

