मालेगाँव के सरकारी दफ्तर में नमाज पढ़ना पड़ा भारी, लुकमान और सलीम सहित कई लोगों पर FIR दर्ज: बीजेपी नेता ने की सस्पेंशन की माँग

महाराष्ट्र के मालेगाँव में नगर निगम के बिजली विभाग के अंदर नमाज पढ़ने के मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने लोकसंघर्ष समिति के अध्यक्ष लुकमान, सलीम इक्का और 4-5 अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

इन पर सरकारी काम में बाधा डालने, अवैध रूप से भीड़ जुटाने और दंगा भड़काने जैसी गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। यह मामला तब और गरमा गया जब बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर इसमें शामिल लोगों और लापरवाह कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की माँग की।

दरअसल, यह विवाद बिजली कटौती के विरोध के दौरान शुरू हुआ। लोकसंघर्ष समिति के कार्यकर्ता म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के दफ्तर में धरना दे रहे थे। समिति का आरोप है कि अधिकारियों ने उन्हें मीटिंग के लिए बुलाकर घंटों इंतजार कराया। फिर दफ्तर के अंदर ही नमाज अदा करने लगे। फिलहाल पुलिस ने एफआईआर नंबर 32/2026 दर्ज कर मामले की जाँच तेज कर दी है।