बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू दास की निर्मम हत्या पर कोलकाता से लेकर दिल्ली में प्रदर्शन जारी हैं। लोग सड़कों पर उतरकर हिंदुओं की सुरक्षा और दीपू दास के लिए न्याय की माँग कर रहे हैं। इन प्रदर्शनकारियों पर बंगाल की ममता सरकार धावा बोल रही है। ममता बनर्जी के पुलिस प्रशासन ने कोलकाता में प्रदर्शनकारियों को लाठियों से खदेड़ा।
#WATCH पश्चिम बंगाल | बंगीय हिंदू जागरण और अन्य हिंदू संगठनों ने कोलकाता में बांग्लादेश के डिप्टी हाई कमीशन के पास, बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार और दीपू चंद्र दास की मॉब लिंचिंग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। pic.twitter.com/FzhYSVsWm2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 23, 2025
दरअसल, कोलकाता में विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने बांग्लादेश में दीपू दास की हत्या और हिंदुओं पर लगातार हो रहे हमले के विरोध में सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। सैंकड़ों प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार (23 दिसंबर 2025) को कोलकाता में बांग्लादेश के उप उच्चायोग की ओर मार्च शुरू किया। लेकिन बंगाल के पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बुरी तरह लाठीचार्ज किया।
लाठीचार्ज के कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया के जरिए सामने आए। इनमें पुलिसकर्मी बेरहमी से प्रदर्शनकारियों पर लाठी बरसा रही है। महिलाओं को भी पुलिसकर्मी नहीं बख्शते हैं। बुरी तरह प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा जा रहा है। इसमें कई लोग बुरी तरह घायल भी हुए हैं। यहाँ तक कि कुछ लोगों के मुँह और नाक से खून भी निकलता दिख रहा है।
Mamata Banerjee must stop hiding behind her thug police force. The barbaric assault on Hindu protesters outside the Bangladesh Deputy High Commission in Kolkata today, where women and the elderly were trapped behind barricades, lathi-charged, manhandled, beaten until they bled,… pic.twitter.com/bR47KFvInL
— Amit Malviya (@amitmalviya) December 23, 2025
BJP ने की पुलिस कार्रवाई की निंदा
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने प्रदर्शनकारियों पर पुलिस के लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की है। BJP ने कहा कि ममता बनर्जी को अपनी गुंडागर्दी करने वाली पुलिस का सहारा लेना बंद करना होगा। पार्टी ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल की ममता सरकार खुद अपनी पुलिस के जरिए विरोध करने का साहस करने वाले हिंदुओं पर क्रूरता बरतती है।
BJP नेता अमित मालवीय ने एक्स पर जारी पोस्ट में कहा, “कोलकाता में बांग्लादेश के उप उच्चायोग के बाहर हिंदू प्रदर्शनकारियों पर हमला हुआ, जहाँ महिलाओं और बुजुर्गों को बैरिकेड के पीछे फँसाकर लाठीचार्ज किया गया, उनके साथ मारपीट की गई, उन्हें खून बहने तक पीटा गया और सड़कों पर घसीटा गया। यह बांग्लादेश में उत्पीड़ित हिंदुओं के लिए न्याय की माँग करने वाली आवाजों को दबाने के उद्देश्य से राज्य प्रायोजित गुंडागर्दी है।”

उन्होंने यह भी कहा, “हिंदुओं के नेतृत्व में ये प्रदर्शन हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की भयावह हत्या के विरोध में शुरू हुए थे, जिन्हें 20 दिसंबर 2025 को बांग्लादेश के मेमनसिंह में निराधार ईशनिंदा के आरोपों के बीच जलाकर मार डाला गया था। फिर भी ममता बनर्जी की पुलिस ने एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन को खून-खराबे में बदल दिया, जैसे वे TMC के भाड़े के गुंडे हों।”
उन्होंने TMC पर आरोप लगाया, “बांग्लादेश में कट्टरपंथी भीड़ निर्दयता से हिंदुओं का शिकार करती है और उनकी हत्या करती है। पश्चिम बंगाल में राज्य सरकार खुद अपनी पुलिस के माध्यम से विरोध करने का साहस करने वाले हिंदुओं पर क्रूरता बरतती है।”
BJP नेता ने आगे कहा, “यह एक खतरनाक प्रवृत्ति का हिस्सा है, जिसमें उनकी पुलिस की तानाशाही के औजार के रूप में काम करती है, जो बांग्लादेश जैसी क्रूरता को दर्शाती है, जिसमें कट्टरपंथियों को खुश करने के लिए हिंदुओं का खून बहाया जाता है। BJP बंगाल के हिंदुओं के सच्चे रक्षक के रूप में उनके साथ मजबूती से खड़ी है और उनके अधिकारों, गरिमा और सुरक्षा की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।”

