पढ़ाई से बचने के लिए गायब हुआ था बिहार का फैजान, अब्बू को भेजा था मैसेज- ‘ट्रेन में मार रहे हैं सब’: झूठी कहानी पर ‘मियाँ मीडिया’ ने काटा बवाल

बिहार के मदरसे में पढ़नेवाला फैजान रजा को लेकर खुलासा हुआ है कि वह ट्रेन से आते वक्त खुद ही ‘गायब’ हो गया। उसने अपने अब्बू को फोन कर गलत जानकारी दी थी कि उसके साथ ट्रेन में मारपीट हो रहा है।

वह बकरीद की छुट्टियाँ मनाने उत्तर प्रदेश के मऊ से बिहार जा रहा था। ट्रेन में हुए कथित झगड़े के बाद वह गायब हो गया। अब फैजान के पिता का कहना है कि वह अपनी पढ़ाई के तनाव की वजह से भाग गया था। उनका मन मदरसे की पढ़ाई में नहीं लग रहा था।

रिपोर्ट के मुताबिक, फैजान के पिता इम्तियाज अहमद के मुताबिक, फैजान ने बताया कि ट्रेन में कोई लड़ाई या टकराव नहीं हुआ था, जो पहले के दावों के उलट था।

फैजान ने अपने पिता को बताया कि काफी मेहनत करने के बावजूद वह पढ़ाई नहीं कर पा रहा था। उम्मीदों पर खरा न उतर पाने की वजह से वह परेशान हो गया।”

अहमद ने कहा, “उसने हमें यह भी बताया कि वह अपनी पढ़ाई को लेकर परेशान था और आगे पढ़ाई नहीं करना चाहता था। उसे लगा कि अगर वह कुछ दिनों के लिए घर से चला गया, तो परिवार वाले परेशान हो जाएँगे और शायद उसे पढ़ाई के लिए भेजना बंद कर दें।”

पिता ने आगे बताया कि फैजान ने पुलिस को बताया कि वह खुद ही निकला था, गोरखपुर से कटिहार ट्रेन से गया और फिर आगे बढ़ गया। उसने इन बातों से भी इनकार किया कि उसे पीटा गया, नशा दिया गया या जबरदस्ती कहीं ले जाया गया।

पिता का कहना है कि फैजान ने माना है कि पढ़ाई जारी रखने से बचने के लिए उसने मदरसा छोड़ने का फैसला किया। पुलिस ने उसका बयान दर्ज कर लिया है

इम्तियाज़ अहमद ने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें फैजान ने भी अपनी गलती मानी और अपने परिवार और अधिकारियों को परेशान करने के लिए अफसोस जताया। उसने साफ कहा है कि वह अपनी मर्जी से ट्रेन से उतर गया था।

फैजान ने कहा, “मुझे अंदाजा नहीं था कि यह मामला इतना बढ़ जाएगा। मेरा एकमात्र मकसद पढ़ाई के दबाव से बचना था। मेरा किसी को परेशान करने का कोई इरादा नहीं था।”

फ़ैज़ान ने कहा, “मैंने गलती की है और ऐसा दोबारा कभी नहीं होगा। मैं उन सभी से भी माफी माँगता हूँ, जो मेरी वजह से परेशान हुए।”

फैजान को उसके अब्बू एक बार फिर यूपी के मऊ स्थित मदरसा दारुल उलूम अमजदिया वापस भेजने के फैसले पर विचार कर रहे हैं, जहाँ से वह इस्लामिक पढ़ाई कर रहा है।

इससे पहले फैजान के ‘गायब’ होने पर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें कही गई। कोई हादसे की बात कह रहा था, तो कोई को ट्रेन में हिंदुओं ने जय श्री राम बोलने के लिए मजबूर करने की बात कह रहा था। इस्लामिस्टों ने यहाँ तक कहा कि जय श्री राम नहीं बोलने पर उसे मार कर ट्रेन से धक्का दे दिया। किसी ने लिखा कि सीट के विवाद में उसका कत्ल हो गया।