पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार बनते ही TMC के भ्रष्टाचार का पर्दाफाश हो रहा है। इन TMC नेताओं को जनता भी नहीं बख्श रही है। ऐसा ही एक और मामला कूचबिहार के माथाभंगा से सामने आया। जहाँ जनता का कटमनी (रिश्वत) का पैसा खाकर बैठे TMC नेता शहीदुल मियां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
The cut-money scam in West Bengal is now producing scenes straight out of a political farce.
— Amit Malviya (@amitmalviya) June 4, 2026
In Mathabhanga, Cooch Behar, local residents surrounded the residence of TMC leader Shahidul Miya, accusing him of extorting between ₹5,000 and ₹20,000 from beneficiaries of government… pic.twitter.com/NtfwX94vIQ
गुरुवार (04 जून 2026) को शहीदुल मियां के घर पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हुई। लोगों ने कहा कि शहीदुल मियां ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर दिलाने के नाम पर पैसे वसूले हैं। किसी से ₹5 हजार तो किसी से ₹20 हजार हड़पे गए हैं।
लोगों ने TMC नेता के घऱ के बाहर हंगामा शुरू कर दिया तो शहीदुल मियां घर में बिस्तर की नीचे छिप गए। हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुँची। पुलिस ने TMC नेता को बिस्तर की नीचे से निकाला और अपने साथ ले गई। वहीं मौके पर मौजूद लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया।

