मेरठ में परवेज की गर्लफ्रेंड ने नशे में धुत होकर सड़क पर खूब बवाल काटा, पुलिस को उंगली दिखाकर बोली- तेरी औकात क्या है: एक व्यक्ति को जड़ा थप्पड़, Video वायरल

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में नशे में धुत दिल्ली की एक युवती ने देर रात सड़क पर खूब बवाल काटा। देर रात को पुलिसवालों से धक्का-मुक्की की और गाली-गलौज की। युवती ने कहा कि वह अपने बॉयफ्रेंड परवेज से मिलने आई है। युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में युवती पुलिसकर्मियों को उंगली दिखाते हुए युवती कहती है, “मैं अपने बॉयफ्रेंड से मिलने आई थी। कुछ गलत किया, तेरी औकात क्या है?” एक पुलिसवाले का हाथ पकड़ा औऱ कहने लगी, “चल थाने ले चल।” युवती के साथ उसके दो साथी भी थे, जो लगातार युवती को वापस गाड़ी में बैठाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन युवती नहीं मानी।

लड़की लगातार चिल्लाती और धक्का-मुक्की करती रहती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, काफी देर शांत करने के बाद भी लड़की नहीं मानी तो पुलिस उसे और उसके दोनों साथियों को थाने ले आई और उसकी गाड़ी को भी सीज कर दिया।। पुलिस ने तीनों का शांतिभंग का चालान कर दिया। पुलिस ने बताया कि लड़की नशे की हालत में थी और उसके साथ एक सरधना और दूसरा मवाना का रहने वाला युवक था।