मेरठ के इंच्छौली में यूट्यूबर शादाब जकाती के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, यह मामला शुक्रवार (6 फरवरी 2026) को दर्ज किया गया, जिसमें भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64 सहित कई गंभीर धाराएँ लगाई गई हैं।
पुलिस ने बताया कि पीड़िता की लिखित शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई जाँच के दौरान जुटाए गए सबूतों के आधार पर की जाएगी। शिकायतकर्ता ने यूट्यूबर शादाब जकाती पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है और पहले भी मीडिया के सामने अपने आरोप दोहरा चुकी है।
उसने करीब ढाई मिनट के एक वीडियो बयान में दावा किया कि महिला ने उससे मदद माँगी थी और उसने मानवता के आधार पर उसके बच्चे की पढ़ाई, राशन और अन्य जरूरतों में सहायता की थी। उसने अपने घर में लगे CCTV कैमरों का हवाला देते हुए निष्पक्ष जाँच की माँग की और मामले को साजिश करार दिया।

