गुजरात के गाँधीनगर स्थित बहियाल गाँव में ‘आई लव महादेव’ स्टेटस लगाने के बाद भयंकर हिंसा हुई थी। इस्लामिक कट्टरपंथियों की भीड़ ने गरबा पंडाल और दुकानों पर हमला कर पथराव और आगजनी की थी। अब गुजरात पुलिस ने इस मामले में कड़ा एक्शन लेते हुए घर-घर जाकर एक-एक दंगाइयों को धर दबोचा है। पकड़ाए गए आरोपितों की संख्या 70 हो चुकी है।
गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी ने खुद गाँव पहुँचकर शक्ति प्रदर्शन किया है। हर्ष सांघवी ने उसी गरबा पंडाल में माँ अम्बे की आरती की, जहाँ हिंसा फैलाई गई थी। सांघवी ने स्पष्ट संदेश दिया कि गुजरात में अराजकता फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। सांघवी ने बताया कि दंगाइयों के घरों के दरवाजे तोड़कर पानी की टंकियों के पीछे से पकड़ा गया है।
दंगाइयों पर पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’
बहियाल गाँव में हिंसा फैलाने वाले इस्लामिक कट्टरपंथियों पर गाँधीनगर पुलिस ने सर्जिकल स्ट्राइक की है। मंत्री हर्ष सांघवी ने बताया कि पुलिस ने छिपकर बैठे दंगाइयों को उनके घरों से निकाला।
सांघवी ने बताया कि जो दंगाई घर के गेट बंद करके छुपे हुए थे या पानी की टंकियों के पीछे भागे थे, पुलिस ने दरवाजे तोड़कर एक-एक को पकड़ा है। अब इन दंगाइयों से नुकसान की रकम वसूलने की कार्रवाई भी शुरू हो गई है। यह कार्रवाई उन लोगों के लिए सख्त सबक है जो सोचते हैं कि कानून को तोड़ना आसान है।
Koi Ghar me Chhupa tha, koi Pani Tanki ke piche, Gujarat Police darwaja tod ka bahar nikali sabko – Gujarat HM @sanghaviharsh Bhai ? https://t.co/dAk38H5tpf pic.twitter.com/qblQkBKCr1
— Mr Sinha (@MrSinha_) September 26, 2025
मंत्री हर्ष का संदेश: श्रद्धा जिंदा रहे
यह जानते हुए कि बहियाल में हिंदुओं की संख्या कम है, गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी ने खुद गाँव का दौरा किया। लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। सांघवी ने उसी गरबा पंडाल में माँ अम्बे की आरती की, जिस पर हमला हुआ था। हर्ष सांघवी ने माताओं, बहनों और नगरजनों को आश्वासन दिया कि वे भयमुक्त होकर अपना पर्व मनाएँ। मंत्री ने स्पष्ट कहा कि नवरात्रि भक्ति और शक्ति पूजा के दिन हैं और उपद्रवियों को अब कोई मौका नहीं दिया जाएगा।
गांधीनगर के बहियल में असामाजिक लोगो ने माताजी के चौक में गरबा के दौरान पथराव कर शांति भंग करने का प्रयास किया था। इस घटना के आरोपियों को गांधीनगर पुलिस द्वारा तत्काल पकड़कर कार्रवाई की गई है।
— Harsh Sanghavi (@sanghaviharsh) September 27, 2025
आज इसी गांव की उसी गरबे में माँ अम्बे की आरती कर मैंने अपनी माताओं-बहनों और नगरजनों को… pic.twitter.com/cPYqf0S4F3
हिंसा का कारण और नुकसान
गाँधीनगर के दहेगाम में हिंसा का कारण सोशल मीडिया पर चल रही ‘आई लव मोहम्मद’ और ‘आई लव महादेव’ की पोस्ट थी। इस्लामिक कट्टरपंथियों ने पाँच से अधिक दुकानों को आग लगा दी और कई वाहनों को तोड़ दिया। गोधरा और वडोदरा जैसे अन्य शहरों में भी नवरात्रि की शुरुआत में अशांति की खबरें आई हैं। हालाँकि, बहियाल में पुलिस के विशेष बल की तैनाती से अब शांति बहाल हो गई है। मंत्री ने साफ कहा है कि कोई भी दोषी कहीं भी छिपे, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

