उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 14 साल की एक नाबालिग से रेप और बर्बरता के मामले में मुख्य आरोपित मुशर्रफ को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपित लंबे समय से फरार था। पूर्व मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुँचे थे और माफिया अतीक और अशरफ का जिक्र कर कार्रवाई का आश्वासन दिया था।
प्रयागराज
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) June 22, 2026
➡️नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला
➡️आरोपी क़ो पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा
➡️मुस्लिम युवक मुशर्रफ ने किया दुष्कर्म
➡️बीजेपी विधायक ने चेतावनी देते हुए कहा
➡️‘जब अतीक को नहीं छोड़ा ये तो मूली हैं’
➡️कब्जे से तमंचा और कारतूस भी बरामद
➡️प्रयागराज के पूरामुफ्ती के पवन… pic.twitter.com/zBVs9nBXYv
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीड़िता के परिवार का आरोप है कि 14 जून 2026) को जब सभी लोग घर की छत पर सो रहे थे, उसी दौरान मुशर्रफ घर में घुसा और किशोरी को जबरन उठा ले गया। इसके बाद वह उसे गाँव के पास एक सुनसान जगह पर ले गया, जहाँ उसके साथ रेप किया गया।
विरोध करने पर आरोपित ने उसे जलती सिगरेट से दागकर यातना दी। वारदात के बाद किशोरी को बेहोशी की हालत में घर के पास छोड़कर आरोपित फरार हो गया। परिजनों और स्थानीय लोगों ने लड़की को गंभीर हालत में अस्पताल पहुँचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर मेडिकल जाँच शुरू की और आरोपित की तलाश में अभियान चलाया।
रविवार (21 जून 2026) की रात वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को आरोपित की मौजूदगी की सूचना मिली। घेराबंदी के दौरान आरोपित ने फायरिंग की और भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में उसके दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके से एक अवैध तमंचा भी बरामद किया गया है।

