कर्नाटक के 22 वर्षीय भारतीय छात्र साकेत श्रीनिवासैया की अमेरिका में रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई है। वह कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में केमिकल और बायोमोलेक्यूलर इंजीनियरिंग में पोस्ट ग्रेजुएशन का छात्र था। साकेत 9 फरवरी 2026 से लापता था और करीब छह दिन तक चले तलाशी अभियान के बाद उसका शव बरामद किया गया है।
सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी पुष्टि करते हुए लिखा, “यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि लोकल पुलिस ने लापता भारतीय स्टूडेंट, साकेत श्रीनिवासैया की बॉडी मिलने की पुष्टि कर दी है। इस मुश्किल समय में हम उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ जताते हैं।”
The Consulate deeply regrets to inform that local police have confirmed the recovery of the body of the missing Indian student, Saketh Sreenivasaiah. We extend our heartfelt condolences to his family and loved ones during this profoundly difficult time.
— India in San Francisco (@CGISFO) February 14, 2026
The Consulate stands…
दूतावास ने आगे लिखा कि साकेत के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत भेजने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। साकेत को आखिरी बार बर्कले हिल्स इलाके में लेक अंजा के पास देखा गया था। स्थानीय पुलिस के तलाशी अभियान के दौरान उनका पासपोर्ट और लैपटॉप एक रिहायशी इलाके में मिला था।
साकेत श्रीनिवासैया IIT मद्रास के पूर्व छात्र थे। वह उन छह युवाओं में शामिल थे, जिनके नाम हाइपरलूप तकनीक के लिए विकसित माइक्रोचैनल कूलिंग सिस्टम से जुड़े एक महत्वपूर्ण पेटेंट में दर्ज हैं।

