‘मोदी को भागने की जगह न मिले, भारत की माँ चु%$ जाए’: ‘डेढ़ पसली’ का मोहम्मद मुबारक चाहता है ईरान दागे 5000 मिसाइल, FIR दर्ज

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के रहने वाले मोहम्मद मुबारक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह भारत के खिलाफ ईरान से बड़े पैमाने पर मिसाइल हमले की अपील करता दिखाई दे रहा है। मामले का संज्ञान लेते हुए खीरी पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

वीडियो में वह कहता है, “ईरान वालों से मेरी गुजारिश है, हमारे इंडिया पर सबसे ज्यादा जुल्म कर रहा है ये मोदी, सबसे ज्यादा मुसलमानों पर जुल्म कर रहा है। इंडिया में जितने मुसलमान है, सबसे ज्यादा परेशान हैं इस मोदी से, ये हट भी नहीं रहा है, ये मतलब हटाया भी नहीं जा सकता। हटा कौन पाएगा।”

वह आगे कहता है, “हटा कौन पाएगा, सब तो मिले हुए हैं इसमें। सब मिले हैं, सारे सुप्रीम कोर्ट, दुनियादारी हर चीज, गरीब आदमियों को रोड पे कर दिया, बड़े-बड़े आदमियों को और बड़ा बना दिया। मुकेश अंबानी हो गए, अडानी हो गए। सबको बड़ा बना दिया और गरीब आदमी को भिखारी बना दिया।”

मुबारक ने आगे कहा, “हमारी यहीं गुजारिश है, हाथ जोड़कर कि हमारे इंडिया पर कम से कम 500 मिसाइल दागो ईरान वालों। मोदी को जगह ना मिले भागने के लिए, बस यही गुजारिश है। तीन चार ना है, कम से कम पाँच-छह हजार मिसाइल फेंको इंडिया की माँ**#चु** जाए एक मिनट में।”

उसका ये वीडियो वायरल होने के बाद खीरी पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।