मोहम्मद नौशाद मियाँ के टारगेट पर ‘हिंदू लड़कियाँ’: सोशल मीडिया के जरिए प्रेम जाल में फँसा करता था नेपाल में तस्करी, रक्सौल के ‘मैत्री पुल’ के पास लुधियाना की युवती को SSB ने बचाया

मोतिहारी के रक्सौल के पास भारत- नेपाल बॉर्डर पर हिन्दू लड़कियों को फँसाने और नेपाल में ले जाकर बेचने का खौफनाक मामला सामने आया है। पुलिस ने दो युवकों और एक लड़की को भारत-नेपाल मैत्री पुल के पास गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार मोहम्मद नौशाद मियाँ नेपाल का रहने वाला है। उसकी मदद लुधियाना का किशन कुमार कर रहा है। उसने लुधियाना की एक लड़की को सोशल मीडिया फेसबुक के माध्यम से प्रेम जाल में फँसाया और उसे बेचने के लिए अपने साथ ले आया था। दोनों ने लड़की को नौकरी देने का झाँसा दिया था। मियाँ अपने साथ लड़की को नेपाल ले जा रहा था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

एएसबी की मानव तस्कर रोधी यूनिट की इस रास्ते पर कड़ी नजर थी। उन्हें जानकारी मिली थी कि कुछ लोग लड़की को बहला-फुसला कर सीमा पार ले जा रहे हैं। इनकी नजर लड़की पर पड़ गई। टीम ने उससे पूछताछ की।

महिला कर्मियों द्वारा पूछताछ में लड़की ने बताया कि वह लुधियाना की रहने वाली है और उसे अकेले बॉर्डर पार कर दोनों आरोपितों ने मिलने के लिए कहा था। लड़की की निशानदेही पर दोनों आरोपितों मोहम्मद नौशाद मियाँ और किशन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। लड़की को सुरक्षित लुधियाना भेज दिया गया है।

एसएसबी के मुताबिक, लड़की को अकेला बॉर्डर पार करने के लिए दोनों कह रहे थे। पूछताछ में ये भी पता चला है कि नौशाद मियाँ कोशिश करता था कि हिन्दू लड़कियाँ उसके झाँसे में आ जाए।

युवती के गायब होने को लेकर दो दिन पहले लुधियाना में अपहरण का केस दर्ज हुआ था। 15 दिसंबर से लड़की ‘लापता’ थी।