Sunday, March 16, 2025

फिर से 1 वानर ने श्रीलंका की लगा दी लंका: पावर प्लांट-पावर ग्रिड सब फेल, पूरे देश की बत्ती गुल… सोशल मीडिया में लोग याद कर रहे हनुमान का लंका दहन

श्रीलंका में एक बंदर के उत्पात के चलते कई घंटे तक अँधेरा छाया रहा। बंदर देश की बिजली ग्रिड से जुड़े एक ट्रांसफार्मर के सम्पर्क में आया था। इसके चलते बिजली की आपूर्ति में गड़बड़ी पैदा हो गई। इससे श्रीलंका को बिजली देने वाला एक कोयला चालित पॉवर प्लांट भी फेल हो गया। रविवार (9 फरवरी, 2025) को देश भर में 6 घंटे बिजली गुल रही।

श्रीलंका के ऊर्जा मंत्री ने बताया कि व्यवस्था सही करने लिए सोमवार और मंगलवार को भी 90 मिनट के लिए बिजली काटी जाएगी। लोगों ने इस बात पर आलोचना की कि केवल एक बंदर ने कैसे पूरे देश को घुटनों पे ला सकता है। वहीं इस बीच सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर लोगों ने कई तरह टिप्पणियाँ की।

एक यूजर ने लिखा कि श्रीलंका में बंदरों के उत्पात मचाने का पुराना इतिहास है। उनका इशारा त्रेतायुग में हनुमान जी के श्रीलंका जलाने की तरफ था।