फरीदाबाद की हिंदू युवती से रेप, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल: बिहार के मस्जिद का काजी कमर रजा साथियों शहनवाज-सादमान के साथ गिरफ्तार

हरियाणा के फरीदाबाद की हिंदू युवती से रेप, उसकी आपत्तिजनक वीडियो बनाने और बाद में उसी के जरिए ब्लैकमेल करने के आरोप में पुलिस ने बिहार के मस्जिद के काजी कमर रजा, उसके साथियों मोहम्मद शहनवाज और सादमान को गिरफ्तार किया गया है। मामले में पॉक्सो एक्ट, आईटी एक्ट, जबरन वसूली समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, युवती वर्ष 2019 में बिहार स्थित अपने ननिहाल गई थी। इसी दौरान उसकी पहचान मुजफ्फरपुर जिले के सरियां गाँव निवासी कमर राजा से हुई। वह अपने गाँव की मस्जिद में काजी का काम करता था। आरोपित ने युवती का विश्वास जीतकर उसके साथ संबंध बनाए और इस दौरान उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें व वीडियो रिकॉर्ड कर लीं।

इसके बाद उन्हीं रिकॉर्डिंग के आधार पर लंबे समय तक युवती का मानसिक और शारीरिक शोषण किया जाता रहा। जून 2026 में कमर राजा का मोबाइल उसके दो साथियों, मोहम्मद शहनवाज और सादमान के हाथ लग गया। दोनों मोबाइल से फोटो-वीडियो और युवती का नंबर लेकर उसे वायरल करने की धमकी देने लगे और 50 हजार रुपए की माँग शुरू कर दी।

बाद में जब युवती को जानकारी मिली कि उसकी निजी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो चुके हैं, तब उसने 6 जून 2026 को महिला थाना सेंट्रल में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद महिला थाना सेंट्रल और अपराध शाखा सेक्टर-16 की टीम ने बिहार में दबिश देकर तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने उनके कब्जे से मोबाइल भी बरामद किया है। कोर्ट में पेशी के बाद आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की जाँच जारी है।