‘सर तन से जुदा’ के नारे, पुलिस पर पत्थरबाजी और तोड़फोड़: भोपाल में उपद्रव करने के लिए मस्जिद के पास इकट्ठा हुई थी इस्लामी भीड़, फिर सड़क पर किया बवाल

मध्य प्रदेश के भोपाल में होटल में हिंदू युवती के साथ मिले मुस्लिम युवक आरिफ खान से मारपीट करने के बाद बवाल हो गया। मारपीट का विरोध करते हुए बुधवार (13 मई 2026) को इस्लामी भीड़ ने सड़कों पर उतरकर ‘सर तन से जुदा’ के नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। भीड़ ने पुलिस की गाड़ियों और सड़क पर खड़े वाहनों में तोड़फोड़ की। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज करते हुए भीड़ को काबू में किया।

मामला गोविंदपुरा क्षेत्र का है। फिलहाल पीरगेट, शाहजहाँनाबाद और आसपास के क्षेत्रों में बीएनएस धारा 163 लागू की गई है। भारी पुलिसबल तैनात किया गया है। प्रदर्शनकारियों के खिलाफ FIR की गई है।

क्या है मामला?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 09 मई 2026 को गौतम नगर इलाके के होटल में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने मुस्लिम युवक को एक हिंदू युवती के साथ पकड़ लिया था। कार्यकर्ताओं ने मुस्लिम युवक की जमकर पिटाई की। मुस्लिम युवक को अर्धनग्न करके उसके चेहरे पर स्याही पोती और गाय का गोबर मलकर बीच सड़क पर उसका जुलूस निकाला गया।

हिंदू संगठन ने मुस्लिम युवक पर लव जिहाद का आरोप लगाया था। वहीं मारपीट के मामले में 7 लोगों पर पुलिस थाने में FIR दर्ज हुई, जिनमें से अब तक नाबालिग समेत 2 आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं मुस्लिम युवक की पहचान 27 साल के आरिफ खाने के रूप में हुई।

सड़कों पर बवाल काटने लगी इस्लामी भीड़

इस घटना के बाद इस्लामी कट्टरपंथियों ने आक्रोशित होकर सड़क पर बवाल काटा। मंगलवार (12 मई 2026) दोपहर इस्लामी भीड़ ताजुल मस्जिद के बाहर इकट्ठा हुई। फिर रात तक इस्लामी भीड़ ने सड़कों पर प्रदर्शन किया। इस दौरान इस्लामी भीड़ ने ‘सर तन से जुदा’, ‘अल्लाह-हु-अकबर’, ‘ला इलाहा इल्लालाह’ के नारे लगाए।

सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस को भी इस्लामी भीड़ ने नहीं छोड़ा। उन्होंने पुलिस पर पथराव किया। पुलिस ने बैरिकेडिंग और लाठीचार्ज कर माहौल को शांत किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ तलैया थाने में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज और सामने आए वीडियो के आधार पर आरोपितों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।