मध्य प्रदेश के छतरपुर में दिनदहाड़े एक नाबालिग हिंदू लड़की के साथ अहमद राईन ने छेड़छाड़ की। छेड़छाड़ का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसके बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लड़की सड़क से गुजर रही थी, तभी अहमद राईन ने उसका पीछा किया और जबरन लगे लगाने लगा। लड़की ने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू किया तो अहमद मौके से फरार हो गया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने सख्त कार्रवाई की माँग की। पीड़िता के परिजनों ने बीजेपी नेता सत्यम शर्मा के साथ कोतवाली थाने पहुँचकर शिकायत दर्ज कराई।
छतरपुर (मध्य प्रदेश) के लोधी कुईया इलाके में कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक बेहद disturbing घटना सामने आई है।
— ocean jain (@ocjain4) May 16, 2026
आजाद अहमद पर आरोप है कि उसने सड़क पर चल रही नाबालिग लड़की को जबरन छेड़ने और चूमने की कोशिश की। पूरी घटना पुरानी गल्ला मंडी, जयहिंद स्कूल के सामने CCTV में कैद हो गई।… pic.twitter.com/jOQBo2ueRY
पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर आरोपित की पहचान अहमद राइन के रूप में की, जो वार्ड नंबर 7 के लोधी कुइया इलाके का रहने वाला है। कोतवाली थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के मामले में आरोपित अहमद को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि महिला और बाल सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

