शुक्ला परिवार के घर में घुसकर भीम आर्मी वालों ने की मारपीट, थाने को भी घेरकर निशाना बनाया: अंबेडकर जयंती पर MP के सीधी में बवाल, 14 घायल

मध्य प्रदेश के सीधी जिले के अमिलिया क्षेत्र में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर हिंसा भड़क गई। जब बाबा साहेब की रैली के बीच में किसी ने बोलेरा खड़ी कर दी, इस पर भड़के भीम आर्मी के 50 से अधिक लोगों ने बोलेरो मालिक मनी शुक्ला के घर में घुसकर लोगों से मारपीट की। उनकी गाड़ी भी तोड़ डाली।

इस घटना से इलाके में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने भीम आर्मी के कुछ लोगों को घेरकर पीट दिया। दोनों पक्षों में विवाद ने हिंसक रूप लिया। इसके बाद भीम आर्मी ने पुलिस थाने पहुँचकर जमकर हंगामा किया। थाना परिसर में तोड़फोड़ की और बाहर खड़ी गाड़ियों को भी नुकसान पहुँचाया। इतना ही नहीं कई पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट भी की गई।

इस घटना में कुल 14 लोग घायल हुए हैं, जिनमें एख बुजुर्ग और दो महिलाएँ भी शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल एक युवक को उपचार के लिए रीवा रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर हालात का जायजा लेने पहुँचे। फिलहाल स्थिति पर नियंत्रण के लिए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस मामले में FIR दर्ज कर आरोपितों की तलाश में जुट गई है।