धोखाधड़ी मामले में शिल्पा शेट्टी से EOW ने की 5 घंटे पूछताछ, कारोबारी ने कहा- बिजनेस के नाम पर लिए थे ₹60 करोड़: राज कुंद्रा समेत 5 के बयान दर्ज

मुंबई में बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी से आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने करीब साढ़े चार घंटे पूछताछ की। मामला 60 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी से जुड़ा है। कारोबारी दीपक कोठारी ने शिल्पा और उनके पति राज कुंद्रा पर पैसे लेकर निजी खर्चों में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।

EOW ने इस केस में अब तक पाँच लोगों के बयान दर्ज किए हैं। इसमें राज कुंद्रा का नाम भी शामिल है। अभी तक शिल्पा या राज कुंद्रा की सीधी भूमिका को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। पूछताछ के दौरान एक्ट्रेस से उनके और राज कुंद्रा के बिजनेस लेनदेन को लेकर कई सवाल किए गए।

ये धोखाधड़ी साल 2015 से 2023 के बीच होने का दावा किया गया है। कारोबारी का आरोप है कि बिजनेस में निवेश के नाम पर पैसा लिया गया था, लेकिन उसका इस्तेमाल व्यापार में नहीं हुआ।

इससे पहले सितंबर में EOW ने दंपती के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया था। अब पुलिस इस मामले की जाँच और गहराई से कर रही है।