मुंबई के मालवणी (मलाड) इलाके में रामनवमी की तैयारियों के दौरान सांप्रदायिक तनाव की खबर सामने आई है। रामभक्त जब इलाके में भगवा झंडे और पताके लगा रहे थे, तभी कट्टरपंथियों के एक गुट ने उनका विरोध किया और हमला करने की कोशिश की।
हमले का Video भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देख सकते हैं कि एक मुस्लिम महिला दूसरी तरफ से साजिश के तहत आती है और रामभक्त पर हमला कर माहौल बिगाड़ती है। इसके बाद भारी भीड़ जमा हो जाती है। स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए पुलिस ने पूरे इलाके में बैरिकेडिंग कर दी है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
During the preparations on the eve of Ram Navami in Malad-Malvani, Mumbai. a Muslim woman attacked on rambhakt with the intention of creating communal tension. Soon after, a Radicals who were already gathered there attempted to attack other devotees.
— Sakal Hindu Samaj (@sakal_hindu_) March 26, 2026
The situation escalate, that… pic.twitter.com/sKpv7BVEyw
मस्जिद के सामने झंडे लगाने पर विवाद
घटना उस वक्त शुरू हुई जब हिंदू संगठन के कार्यकर्ता रामनवमी के स्वागत के लिए सड़क पर झंडे लगा रहे थे। जैसे ही वे एक मस्जिद के सामने वाली सड़क पर पहुँचे, वहाँ मौजूद इस्लामी पक्ष के लोगों ने विरोध शुरू कर दिया।
देखते ही देखते दोनों गुट आमने-सामने आ गए और अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यह एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा लग रहा था क्योंकि विरोध के तुरंत बाद बड़ी संख्या में लोग वहाँ इकट्ठा हो गए और भक्तों को धमकाना शुरू कर दिया।
पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल
हंगामे के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने स्थिति को संभालने की कोशिश की, लेकिन हिंदू पक्ष ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि पुलिस ने हमलावरों को रोकने के बजाय रामभक्तों के साथ ही बदसलूकी की और उन्हें हिरासत में ले लिया।
हालाँकि, दबाव बढ़ने के बाद हिरासत में लिए गए लोगों को छोड़ दिया गया। सकल हिंदू समाज ने अब मुस्लिम पक्ष के कुछ लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें जानलेवा हमले और दंगा भड़काने की साजिश का आरोप लगाया गया है।
दंगे की साजिश की आशंका और सुरक्षा
मालवणी इलाके का इतिहास संवेदनशील रहा है, ऐसे में स्थानीय लोगों का मानना है कि रामनवमी के पावन पर्व पर शहर का माहौल खराब करने के लिए यह बवाल किया गया। फिलहाल प्रशासन ने इलाके में पुलिस बंदोबस्त बढ़ा दिया है और ड्रोन के जरिए भी निगरानी रखी जा रही है।
पुलिस का कहना है कि अब माहौल शांतिपूर्ण है, लेकिन शरारती तत्वों पर पैनी नजर रखी जा रही है ताकि त्योहार के दिन कोई अनहोनी न हो।

