लखनऊ में हिन्दू लड़की से अली ने रेप किया और उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता रहा। पुलिस ने अली उर्फ मेहरान को हिरासत में ले लिया है। चौपटिया के जम्बूरखाना में रहने वाले अली ने पीड़िता को अपनी गर्लफेंड और लिविंग पार्टनर शाकिबा के माध्यम से फ्लैट पर बुलाया था। शाकिबा की तलाश पुलिस कर रही है।
पीड़िता ने बुधवार रात (27 अगस्त 2025) को सहादतगंज थाने जाकर केस दर्ज कराया। पीड़िता के मुताबिक पिछले महीने वह अपनी सहेली शाकिबा के बुलाने पर, उससे मिलने जम्बूरखाना गई थी। शाकिबा उसे बहला- फुसला कर अली के फ्लैट पर ले गई।
सहेली के साथ जब वह बैठी थी, तो अली आ गया। वह पीड़िता से छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता को धमकाया गया और उसका रेप किया। इस दौरान शाकिबा ने उसका वीडियो बनाया।

